Business News

एस्सेल ग्रुप एमई ने सेरेना के मध्य पूर्व कारोबार का अधिग्रहण किया

Business Wire India

एस्सेल ग्रुप एमई (“ईजीएमई”) को यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हाल में उसने सेरेना के मध्य पूर्व कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है। यह मीडिया और प्रोडक्शन कंपनी सेरेना का दुबई आधार वाला कारोबार है।

इस अधिग्रहण से ईजीएमई की विविधीकृत विकास रणनीति आगे बढ़ेगी और इस क्षेत्र के तेजी से बढ़ते तथा जीवंत मीडिया तथा प्रोडक्शन उद्योग में आकर्षक प्रवेश मुहैया होगा।

सेरेना स्पेन में सबसे उन्नत पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो है। इसे इसकी रचनात्मक प्रतिभा तथा प्रौद्योगिकीय कौशल के लिए जाना जाता है। सेरेना ने उद्योग के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है। इनमें प्रॉक्टर एंड गैम्बल, नेस्ले, कोका कोला, यूनिलीवर, वोडाफोन और इतिसलत शामिल है। सेरेना की स्थापना स्पेन में 2002 में हुई थी और सेरेना एमई दुबई में 2012 में शुरू किया गया था।

ईजीएमई पूरे ईएमईए में विश्व स्तर की परिसंपत्तियों का एक विविधीकृत पोर्टफोलियो तैयार कर रहा है। अपने प्राकृतिक संसाधनों, परिसंपत्तियों के अलावा ईजीएमई अपने अन्य कारोबारों के लिए सक्रियता से आकर्षक विकास मौके तलाश रहा है।

ईजीएमई के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री गगन गोयल के पास मूल कंपनी एस्सेल ग्रुप के भाग के रूप में मीडिया और टेलीविजन का सघन अनुभव है। एस्सेल समूह दुनिया के सबसे बड़े मीडिया प्रोडक्शन कारोबार का स्वामी है। उद्योग की उनकी विस्तृत जानकारी सेरेना को नई उंचाइयों पर पहुंचने में सहायता करेगी।

एस्सेल ग्रुप एमई के प्रबंध निदेशक गगन गोयल ने कहा, सेरेना अपनी कारीगरी, उन्नत टेक्नालॉजी और ऑडियो विजुअल कारोबार की अच्छी समझ के कारण उद्योग में अनूठा है। मैं समूह में सेरेना का स्वागत और अपने विकास की दिशा में एक कदम उठाते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं।

वालिद साद, वीपी मध्य पूर्व, सेरेना और प्रबंधक, सेरेना एमई ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय मौकों में विश्वास करते हैं इसलिए ईजीएमई सेरेना को आकर्षक मौके की पेशकश करता है ताकि हम अपनी पहुंच का विस्तार मध्य पूर्व के कई बाजारों में कर सकें। पैमाने का मतलब है और यह ईजीएमई के साथ साझेदारी इस क्षेत्र में दोनों कारोबारों की अग्रणी स्थितियों को मजबूत करेगी।
-खत्म -

एस्सेल ग्रुप एमई के बारे में

एस्सेल ग्रुप एमई (ईजीएमई) भारतीय बहुराष्ट्रीय संघटन एस्सेल समूह के पूर्ण स्वामित्व वाला संगठन है जो भिन्न उद्योगों में काम करता है। इनमें मीडिया, पैकिंग, संरचना और टेक्नालॉजी शामिल हैं। कारोबारों का विकास और उन्हें बढ़ावा देने के एस्सेल समूह के 90 साल के इतिहास पर काम करते हुए ईजीएमई इस समय यूरोप, मध्यपूर्व और अफ्रीका में समूह की उपस्थिति के विस्तार पर काम कर रहा है। अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया www.esselgroupme.com पर आइए।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170621005698/en/
 
 à¤¸à¤‚पर्क :
एस्सेल ग्रुप एमई
कृति लडसारिया
+971 42793955
या
फिन्सबरी
डोरोथी बरवेल / चार्ल्स ओ ब्रायन / ओलिवा सिम्पसन
+44 (0)20 7251 3801